छु ले जो दिल को -२ कुछ बात कहो ऐसी |
ख़ुशी को ना सही गम को जो जान ले
कुछ बात कहो ऐसी |
ना दिल मे समां पाओ, पर जो दिल को जित ले,
कुछ बात कहो ऐसी |
महफ़िल मे ना सही , तन्हाई मे जो याद आये ,
कुछ बात कहो ऐसी |
पास होने पर ना सही , दूर जाने पर जो एहसास दिलाये ,
कुछ बात कहो ऐसी |
कुछ पल को हमें भूल जाये, पर हर पल हम याद आये ,
कुछ बात कहो ऐसी |
आज रूठ जाये हमसे , कल हमें मानने की याद आये ,
कुछ बात कहो ऐसी |
दूर होकर कभी भी दूर ना हो --२
कुछ बात कहो ऐसी |

0 Comments